Friday, April 30, 2021

जिंदगी का सच

जिंदगी भी कितनी अजीब होती है। हम हर दिन आने वाले दिन की प्लानिंग करते हैं कि एक नई कार ली है इसको सात साल में चुका देंगे। या फिर ये वाला सूट इसकी शादी में पहनेगे। पर हमें ही नही पता होता अगला दिन क्या ले कर आने वाला है। हम वो समय देख भी पाए गए कि नही। बस भविष्य हमे अपने सपने दिखता है बिना सच बताये
अभी तो बहुत वक़्त है ये सोच कर कई काम कल पर डाल देते हैं बिना ये जाने हमारे पास कोई कल है कि नही
जिंदगी आज में है थोड़ी कल की तैयारी भी चाहिए पर कल होगा कि नही या हमारे जाने के बाद जो मुझ पर निर्भर है ये सोचना भी जरूरी है क्योंकि शायद जब मुसीबत आये तो कुछ सोचने का वक़्त भी ना मिले।