Thursday, July 1, 2021

अकेला पाती हूँ

जिंदगी की राहों में कई बार गुजर जाती हूँ
जाने क्यों हर बार खुद को अकेला पाती हूँ
जिंदगी हर मोड़ पर एक तूफान देती रही
कभी कभी मुश्किलो से लड़ के थक जाती हूं

मेरी अंदर की शक्ति को कोई तोड़ देता है
हर साथी हमे कही न कही छोड़ देता है
किसी को जीवन साथी कहाँ कह पाती हूँ
जाने क्यों हर बार खुद को अकेला पाती हूँ

कुछ बातों में एक से थे कुछ में अलग भी थे 
कभी हम सही थे तो कभी अलग भी थे 
कुछ समझा था , कुछ समझ नही पाती हूँ
जाने क्यों हर मोड़ पर खुद को अकेला पाती हूँ


No comments: