Monday, January 11, 2010

तेरे संग

जिंदगी की किताब को जब भी पलटा हमने
हर पन्ने पर बस तुम्हे पाया हमने
तब तुम न थे.. तो तुम्हारी ही तलाश थी
जब तुम मिले... तुम में जहाँ पाया हमने

प्यार कैसे जिंदगी बदल देता है
ये जानते है हम... जब प्यार होता है
हर लम्हा उसके साथ खुबसूरत होता है
पास न हो.. बस उसका इंतजार होता है

न दुनिया की फिकर बची इस दिल में
तुममे अपनी दुनिया को बसाया हमने
तेरी हर याद.. इतनी खुबसूरत है
उसको दिल के एक कोने में छुपाया हमने

कुछ कह कर कई बार कुछ कहा तुमने
कई बार बिन कहे ही सब कुछ कह दिया
जो भी कुछ बात तेरे लबो में आई
नाम अपना ही बस उसमे सुनाई दिया

तेरी साथ में जिंदगी मिली हमको
तेरी आवाज को एक साज़ सा पाया हमने
रंगों को नै पहचान सी मिल गई लगती है
सबसे खुबसूरत रंग जिंदगी का पाया हमने

Wednesday, January 6, 2010

साथ चलना सदा

माही चलना साथ सदा
ले कर हाथो में हाथ सदा

हर मंजिल बस अपनी है
हर साहिल अब अपना है
देना हर सफ़र में साथ सदा
माही चलना साथ सदा

हर तलफ बस प्यार ही होगा
धडकनों में बस इकरार हो होगा
होंगे एक सब जज्बात सदा
माही चलना साथ सदा

एक होंगी सब ख्वाहिशे
एक होंगी सब मजिले
करेगे एक दूजे से सब बात सदा
माही चलना साथ सदा

ना दूर जाये

दिल ने बस चाह इतना
कि वक़्त उस पल में थम जाये
हो करीब इतना दिलबर के हम,
कभी दूर हम जाये

एक पल में इतना क्यू दूर हो गए
क्यू दूरियों से हम मजबूर हो गए

चाहत कम नहीं होती दूर होने से
पर दूरियों के कैसे गम जाये
इतना पास हो जाये हम दोनों
ना कभी दूर हम जाये

तडपता भी है दिल अकसर
कटता नहीं है एक भी पल

आँखों में जब आंसू हो
होंठ कैसे फिर मुस्कुराये
फिर कर करीब तेरे
कभी दूर हम जाये