Thursday, March 29, 2018

यु तुम्हे अपना बनाया है

यु दिल ने तुम्हे अपना बनाया है 
की मेरी हर धड़कनो में तेरा ही साया है 
हर एक सांस नाम तेरा लेती है 
तुम्हारी ही कोई बात थी जब मन मुस्कुराया है 

तुम्हारा मेरा होना मन को सुकून देता है 
दूर को कर भी , मुझ में एक पूर्णता भर देता है
क्या कमी थी मेरी जिंदगी में अब जाना मैंने 
ऐसे ही नहीं दिल किसी को हमसफ़र बना लेता है 

ना बंधा है तुमने , फिर भी एक बंधन सा है 
जो तुम्हारी धड़कनो से मेरी धड़कनो में जुड़ा है 
साथ रह सकना शायद न हो तक़दीर अपनी 
हर  तक़दीर से  ऊपर साथ हमारा है 

Wednesday, March 28, 2018

वो इतना करीब हो गया

ए जिंदगी ये वाक्या कुछ अजीब हो गया
एक अजनबी अपने इतना करीब हो गया
वक़्त पहले भी गुज़र है जाता था पहले
अब उसका साथ होना ही सबसे अजीज हो गया

ख्वाबो में भी अब बस उनसे मुलाकात रहती है
जब पास ना हो तो भी  कानो में उनकी बात रहती है
है फरक नहीं की उन्हें मैं याद रहु या ना रहु
हर पल में जाने क्यों उनकी ही याद रहती है

उसे सोचती हूँ इतना , उसे चाहती हूँ उन्हें इतना
है वो इतना मेरे दिल में , सागर में पानी जितना







Sunday, March 25, 2018

वो ही हमारा है

हर ओर तन्हाई नज़र आती है 
साथ गम को परछाई नज़र आती है 
अकेला खुद को महसूस करते है 
दुनिया की रुसवाई  नज़र आती है 

तभी दिल चुपके से कुछ बोल देता है 
सारे राज़ अपने खोल देता है 
तन्हाई में तो कोई अपना याद आता है 
जिसको दिल अपने सबसे करीब पाता है 

उसको ही सारा हाल ए दिल बता दूँ 
जो महसूस हुआ उसको एक बार जता दूँ 
शायद वो मेरे सारे गम उड़ा  दे 
एक मुस्कान होंठो पर वापस ला दे 

शायद उसका अपनापन ही सहारा है 
मुझे समझ सके ऐसा वो ही बस हमारा है 





Friday, March 16, 2018

तुम पास होते तो

तन्हाईयो में यु सारी हमारी बात गुजर जाती 
हम कुछ न कहते और सारी रात गुजर जाती 

कोई हवा की लहर तुम्हे छू के मुझे छूती 
तुम्हारी महक मुझ में भी बस जाती 

कभी आँखों में मेरी देख कर तुम खो जाते 
कभी बाहो में तुम्हारे मै सिमट जाती 

कभी मेरे लबो को अपने लबो से छूते 
और हमारी साँसे एक दूजे से जुड़ जाती 


कभी तुम मुझ मे समां जाते 
कभी मैं तुम में समां जाती 

उस पल हम तुमसे इतने  करीब होते 
कि  हवा भी हमारे बीच  नहीं  आती 



तुम पास होते तो जिंदगी अलग होती 
शायद खुशियों की परिभाषा बदल जाती 







Sunday, March 11, 2018

तुम साथ हों तो

तुम से मिलकर खुद पर यकीन आया 
तुम्हे पा कर मैंने खुद को पाया 

तुम्हारी आँखे मेरे मन को देखती है 
तुम्हारी बातें मेरी जुबान बोलती हैं 

कभी सबसे अच्छे दोस्त  हो  तुम 
कभी दिल को दिखती सही राह हो तुम 

तुम्हारा यकीन मुझे खुद पर यकीन देते  है 
तुम्हारे हौसले मुझे ऊँची उड़ान देते है 

तुम साथ होंगे तो बहुत दूर तक चल पाउगी 
तुम साथ होंगे ज़िंगगी खूब सूरत बन जाएगी 


Wednesday, March 7, 2018

साथ चलने लगे

मेरे होंठो पर पल पल मुस्कान बन कर 
मेरी  आँखों में कल का अरमान बनकर 
                              तुम दिल में  रहने लगे 
मेरी सांसो की रफ़्तार बन कर 
मेरी धड़कर की आवाज बनकर 
                             मेरी जिंदगी में बसने लगे 
तुम्हारी हर आहट पर  रुक कर 
अपनी सब यादो को साथ लेकर 
                              अब हम तुम साथ चलने लगे 




Monday, March 5, 2018

दिल ने चुना है तुम्हे

ना उम्र ने बंधा है दिल को 
ना खूबसूरती की परिभाषा को मन 
नज़रो ने नहीं दिल ने चुना है तुम्हे 
नज़रिये मिले तो तुम्हे अपना माना 

दिल मिलना जरूरी है वो मिले 
शायद यही अपने रिश्ते की खूबसूरती है 
कुछ प्यारी सी बातो की , खूबसूरत ख्वाबो की 
जो सिर्फ अपनी है ऐसी एक दुनिया बनी है 


Sunday, March 4, 2018

आदत

ना सोचा था यु आपसे इबादत हो जायेगी 
कि मेरे सब लम्हो को आपकी आदत हो जाएगी 

ना तुम्हारी आँखों में देखा 
ना तुम्हारी सांसो को महसूस किया 
एक कशिश तुम्हारी आवाज़ में शायद 
तुम्हारी हर बात ने तुम्हारे करीब किया 

पर ख्वाहिशे मिलने की कब पूरी हो पायेगी 
कि मेरे सब लम्हो को आपकी आदत हो जाएगी 

तुम पास तो नहीं हो फिर भी 
पास तुम्हे हर पल महसूस करते है 
पाया नहीं नहीं ना पा सकेगे कभी 
फिर भी क्यों खोने से डरते है 

जो न अपना है उससे कैसे चाहत हो जाएगी 
कि मेरे सब लम्हो को आपकी आदत हो जाएगी