तुम से मिलकर खुद पर यकीन आया
तुम्हे पा कर मैंने खुद को पाया
तुम्हारी आँखे मेरे मन को देखती है
तुम्हारी बातें मेरी जुबान बोलती हैं
कभी सबसे अच्छे दोस्त हो तुम
कभी दिल को दिखती सही राह हो तुम
तुम्हारा यकीन मुझे खुद पर यकीन देते है
तुम्हारे हौसले मुझे ऊँची उड़ान देते है
तुम साथ होंगे तो बहुत दूर तक चल पाउगी
तुम साथ होंगे ज़िंगगी खूब सूरत बन जाएगी
No comments:
Post a Comment