इंतजार तेरा हर लम्हों में है
अहसास तेरा मेरी सांसो में है
प्यार तेरा मेरी धड़कन में है
जिकर तेरा ही मेरी बातो में है
हर मोड़ पर चलते चलते
कही तुमसे मिल जाती हूं मैं
किसी फूल की डाली की तरह
तुमसे मिल के खिल जाती हूं मैं
एक नशा सा उन मुलाकातों में है
एक कशिश सी तेरी बातो में है
प्यार तेरी हर अदा से है
इश्क तेरा मेरे सब जज्बातों में है
दूर हो कर गिनते है पल पल
वक्त उनके पास आने के
दूर हो कर भी दे जाते है
वो पल मुझे मुस्कुराने के
जिंदगी बस तेरे साथ में है
तकदीर मेरी तेरे हाथ में है
फिकर न है हमे दुनिया की कोई
जब तक हाथ तेरा मेरे हाथ में है
No comments:
Post a Comment