तेरी चाहत मेरी पहचान सी बनती गई
तेरी ख्वाइश मेरा अरमान सी बनती गई
ज़िदगी मेरी तेरे रंग मे ढलती गई
तेरी मुस्कान मेरी मुस्कान सी बनती गई
पाया तुझे तो मिली खुशियो की सौगात
धड़कनो को मिल गये नये से जज़्बात
दुनिया मेरी तेरे साथ बदलती गई
तेरी चाहत मेरी पहचान सी बनती गई
जो भी पल तेरे साथ है.. खुशियो से भरे
प्यार ना कम हो.. इतना प्यार हम करे
हर पल मे मिलने लगी हमे खुशिया नई
तेरी चाहत मेरी पहचान सी बनती गई
No comments:
Post a Comment