आँखों में कुछ खवाब नए जगने लगे
धीरे धीरे आप मुझे अपने लगने लगे
कुछ कदम साथ चल कर मेरे
जिंदगी के साथी तुम लगने लगे
मेरे ख्वायिशो में भी तुम्हारा रंग है
हर पल तू मेरे संग है
हर पल में कई पल चलने लगे
धीरे धीर आप मुझे अपने लगने लगे
हर ख्याल में तेरा ही ख्याल है
तू जवाब और तू ही सवाल है
दिल की हर बात तुमसे कहने लगे
धीरे धीरे से आप मुझे अपने लगने लगे
No comments:
Post a Comment