जिंदगी को जिंदगी का नाम दिया तुमने
सांसो को खुशियों का पैगाम दिया तुमने
तुमसे पा कर पा ली हर जहाँ की जन्नत
मेरी दुनिया को एक नया नाम दिया तुमने
तुम पास हो तो और कोई चाहत नही है
तुम दूर हो तो , खुशिया भी दूर कही है
तुम्हारा प्यार धडकनों को सहारा देता है ,
तुम्हारे प्यार मेरे आसमा , जमी है
तुम मिले तो जाना दुनिया कितनी खुबसूरत है
ना बाया कर सकते की कितनी चाहत है
धड़कने बस धड़कती है तुम्हारे लिए
अपनी जिंदगी से ज्यादा हमे तुमसे महुब्बत है
No comments:
Post a Comment