Thursday, October 27, 2016

उसका बचपन



उसका प्यारा सा बचपन
उसके छोटे से कदम
उसके संग हर पल में
जी रही हूं अपना बचपन

उसकी शरारते उसकी मासूमियत
उसकी बाते उसकी मुस्कराहट
उसका मासूम सा चहरा
उसकी नटखट सी शरारत

उसकी हर बात चुपके से
मोह लेती है सबका मन
उसके संग हर पल में
जी रही हूं अपना बचपन



No comments: