Thursday, October 27, 2016

जो हमको जिए



जिंदगी  की रहो में 
हम जैसे आगे चलते गए 
कुछ अजनबी  अपने बने 
कुछ अपने अजनबी बनते गए 

दुनिया की साथ ले कर चलना 
तो शायद  मुमकिन  ना था 
तो अपनी छोटी सी  दुनिया ले के 
 अपने साथ हम चलते गए 

ज्यादा लोगो से तो नहीं चाहा मैंने 
बस इतनी सी चाहत है दिल में 
जब मुस्कुराऊँ देख कर उनको 
तो वो भी चाहे धीरे से मुस्कुरा दिए 

क्या खोना है हमको यहाँ 
क्या पाना है हमको यहाँ 
बस कुछ ऐसे रिश्तो की चाहत है 
जो जाने के बाद भी हमको जिए 

No comments: