Tuesday, September 19, 2017

उदास सी जिंदगी




कभी कभी उदास सी 
ये जिंदगी होने लगती है 
जैसे हर उम्मीद हर चाहत 
खोने सी लगती है 

ना आँखों में कोई चमक 
ना होंठो पर कोई मुस्कान 
ना जाने क्यों ठरता नहीं 
जैसे कोई समंदर का तूफान 

मन करता है जैसे 
कही दूर निकल जाऊ 
जहाँ शायद हो कुछ खुशिया 
किसी उम्मीद से मिल जाऊ 

ख्वाहिशो को रोका है 
जरूरतों को टोका है 
कुछ वक्त माँगा है 
पर ये वक़्त ही तो धोखा है 

पर वक़्त ही तो कहता है 
कुछ पल ठहर जाये 
शायद् आने वाले पल में 
जिंदगी से मिल जाये 


No comments: