वो एक पल का अहसास था शायद
उस पल के साथ बीत गया
जिंदगी जिनकी सदा से थी
बस उनका साथ जीत गया
एक पल की ख़ुशी
या एक पल का गम
न बदल सकेगा का कुछ
न बदल सके गए हम
शायद उस एक पल से
मिली मेरे होंठो को मुस्कान
मिला एक पल का सुकून
मिला एक पल का अरमान
वो अहसाह वो अरमान
उस पल के साथ बीत गया
जिंदगी , मेरी ख़ुशी जिनसे है
बस उनका साथ जीत गया
No comments:
Post a Comment