Monday, April 30, 2018

खुशिया नसीब हो गयी

शायद कोई दुआ थी जो मिलके तुमसे कबूल हो गयी 
सारे जहाँ की खुशिया  तुमसे मिलकर नसीब हो गयी 

मुहब्बत के भी कई मुकाम होते है सुना था मैंने 
कुछ दूर तुम्हारे  साथ चल कर मजिल करीब हो गयी 

उसकी आवाज में भी कोई जादू है शायद 
कि हर लफ्ज के साथ जिंदगी उसके नाम  हो गयी 

पाना खोना तो  शायद उसूल है दुनिया का 
ख्वाहिश तुम्हे पा कर कभी न खोने की पैगाम हो गयी 

हर लम्हा हर पल जो तेरे साथ गुजरा है हमने 
यु लगा कि  तन्हाइयो में मैं तुम्हारे साथ हो गई 

हर मौसम अब खुशनुमा सा लगने लगा है हमे 
तुम्हारे साथ हर लम्हे में प्यारी से एक बात हो गयी 




 




Sunday, April 29, 2018

Pyara sa bandhan

Jis mohabbat ki ab kwahish bhi nahi thi
Ki lagta tha us mohabbat ka waqt gujar gaya
Umar ke is mod par mil gaya mera sathi
Bas us pal se meri duniya me sab badal gaya

Na socha tha kabhi dil me itna pyar tha
Shayad tum mile Na the is liye chupa rakha tha
Dost se pyar ka safar itna jaldi tay kiya humne
Tum kareeb the par meri jindagi ho ye Na socha tha

Pyar kitna pyara hai tumhare sath ye jana hai
Ek sukun ka ahsah dil me bhar deta hia
Apne rishte ho kisi bandan me bandha humne
Par ek majbut dhaga hai Jo dilo ko jod deta hai

Friday, April 27, 2018

Sukun

एक सुकून सा दिल में रहता है
कि तुम बस मेरे अपने हो
जिंदगी को नए मायने मिले हो जैसे
जैसे हर पल बनते नए सपने हो

दूर हो पर सबसे पास भी हो
की कोई न तुमसे मुझे करीब लगे
इतनी खुश सा दिल रहने लगा
जिंदगी अब मेरी खुशनसीब लगे

हर बात तुमसे कह लेना
अब इतना आसान सा लगता है



Monday, April 9, 2018

नए ख्वाब

मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल हो तुम
आज मेरे साथ हो, और आने वाला कल हो तुम

तुम मेरी जिंदगी को नए मायने देते हो 
इन आँखों को भी इतने ख्वाबो से भर देते हो

कुछ नए ख्वाब , साथ हम बनायेगे
आशियाना नहीं एक दुनिया नयी सजायेंगे

वो दुनिया जो बस तुम्हारी हो मेरी हो
कि हर लम्हे में लिखी कहानी सुनहरी हो

किसी नदी में बहती किसी धारा की तरह
जैसे अंधेरे को चीर के आती हुई सुबह

ऐसे तुम्हारे साथ हर लम्हे में बह जाना है
ऐसे हमको साथ चल के जगमगाना है