Tuesday, March 9, 2021

कागज़ की कश्ती

चल पड़ी थी मैं तो आज मदमस्त मस्ती में
चली करने सागर पार कागज की कश्ती में
शीतल सी हवा fc जैसे कुछ कहती गयी
हवा की दिशा में मेरी कश्ती बहती गयी
लहरे ले कर मुझे अपने साथ बढ़ाती रही
मै भी अपनी सफलता पर इठलाती रही
फिर अचानक लहरो ने बदल दी दिशा
दूसरी ओर बहने लगी फिर वो हवा
फिर उन्ही लहरो ने आगे जाने न दिया
जहाँ से किया था शुरू वहाँ छोड़ दिया 
वो कश्ती सागर में कही खो गयी
मैं साहिल पर फिर से तन्हा हो गयी
ये समझा अगर सागर में उतर जाना होगा
पहले कश्ती को मजबूती से बनाना होगा
फिर चल पड़ी अपनी कश्ती बनाने के लिए
फिर से सागर से दूर निकल जाने के लिए

तुम्हारा साथ

जीवन पथ पर मैं अकेले  चली थी
किसी खूबसूरत मोड़ पर तुम मिले
हाथ ले कर हाथो में अपने 
साथ हम जीवन पथ पर बढ़ चले

माता पिता पूजनीय थे अपने
परंतु वो भी इस पथ पर छोड़ गए
बच्चे हर्दय का अभिन्न अंग थे
वो भी अपने साथी संग रास्ते मोड़ गए

हर दुख ने , हर सुख में, हर दशा ने
तुम साथ थे साथ ही रहे सदा
एक छोटी सी कहानी सा लगता है
इस जीवन का हर पल अपना 

इसमे खुशी भी है तो गम भी है
इसमे प्यार भी है तकरार भी है
इसमे सालो का साथ भी है
इनमे कुछ पलों का इंतज़ार भी है

इस प्रेम और समर्पण का
कुछ पल नही जीवन भर का साथ है
मेरे हर धड़कन में जीवन है
जो हाथ मे तुम्हारा हाथ है