जाने कैसे अपने अहसास बदलने लगे
जाने कैसे तुम दोस्त खास बनने लगे
जाने कैसे अपनी जान पहचान बदल गई
जाने कैसे तुमसे हर बात करने लगे
जाने कैसे तुमको हमराज बना लिए
जाने कैसे तुमको अपना हाल सुना दिए
जाने कैसे तुम्हारी बात का इंतज़ार करने लगे
जाने जैसे तुम जिंदगी में शामिल हो गए
शायद दिल को एक दोस्त की तलाश होगी
शायद मन में कोई अनकही बात होगी
शायद दिल कोई जोड़ता कोई तार होगा
शायद किसी मकसद से अपनी मुलाकात होगी
No comments:
Post a Comment