कुछ ना कह सके कई बार हम
उसने मन में क्या है ये पुछा भी था
धडकनो की भाषा वो समझ नही पाए
मुझे लगा कुछ उसने सुना भी था
कुछ अहसास था उसको भी
शायद मेरे अहसासों का
महसूस हुआ ये था मुझे
शायद मेरे अहसास ने उसको छुआ भी था
खामोशी का मतलब ये तो नही
की मेरे दिल में कोई बात नही
शायद लब इस इंतजार में हो
तुम कहो जो तुम्हारे दिल में छुपा भी था
No comments:
Post a Comment