मेरे हर ख्याल का ख्याल है
तुम्हे मेरे हर ख्वाब को अपना मानते लेते हो
तुम बिन बोले समझ लेते हो मेरी बातें
शायद मुझ से भी ज्यादा जान लेते हो
तुम मेरे हर धड़कन का सुर तुम्हे याद है
मेरी हर आहट पहचान लेते हो
तुम उदासी गर छू भी जाती है
मेरे मन को उदास होठो को भी मुस्कान देते हो
तुम मेरी हर चाह , हर ख्याल का ख्याल है
तुम्हे मेरे ख्वाब को ऊँची उड़ान देते हो
तुम जमीं पर तो हमेशा से थे हम
तुम मुझे सारा आसमान देते हो
No comments:
Post a Comment