कुछ बदला सा है जहाँ में
जिंदगी कुछ अजीब सा रंग लायी है
एक ओर कल की रौशनी है
एक ओर कल की परछाई है
दिल में उठती कई बार कोई हलचल है
क्या चाहा जिंदगी ने मेरे लिए
क्यू ये अनजाने मोड़ पर आ गई मैं
कौन सी राह बनी है मेरे लिए
एक ओर थोड़े गम है ....
एक ओर न जानू खुशिया या गम है
एक ओर सालो का साथ है दिखता
दूसरी ओर एक नया सा मौसम है
किस ओर जाऊ ये तो न जाना मैंने
पर एक राह को तो चुनना होगा
या चुनु जानी पचनी राह
या अनजानी राह पर चलना होगा
No comments:
Post a Comment