Friday, May 15, 2009

अनजान वक्त

किसी को कर के करीब इतना
बहुत दूर कर देती है जिंदगी
कुछ पल की छोटी सी खुशी
दे जाती है आंसू कई

वक्त का हर लम्हा क्यू
हमसे इतना अनजान होता है
किसी के लिए हजारो आंसू
किसी के लिए मुस्कान होता है

कोई किसी पल करीब के
अपनों से भी अपना बन जाता है
अगले ही पल हो कर दूर इतना
बस एक सपना बन जाता है

किसी का प्यार धड़कन में छुपाये
जिंदगी जीनी क्यू पड़ती है
आँखों में चाहे हो कितने गम
खुशिया जीनी क्यू पड़ती है

शायद आज की है जो खुशी
कल वो बस याद बन जाए
जिस पल में जी है जिंदगी
वो बस एक बात बन जाए

पर वो पल जो आज खास है
कल भी खास ही रहे गे
दुनिया जाने जाने सब
वो पल दिल के पास ही रहे गे

No comments: