Wednesday, August 29, 2018

क्या लक्ष्य है

यू तो समझा है मुझे बस थोड़ा और समझ पाते
मेरे दिल को पढ़कर मेरी राह को चुन पाते
तुमने जो चुनी है वो राह सही है
पर जिसे मैं ढूंढ रही थी क्या ये वही है
मैं तुम्हारी राह पर चल जाऊगी
जो तुमने चाहा वो ही बन जाऊगी
पर क्या लक्ष्य है तुम्हारा ये क्या तुमने जाना
मुझे लक्ष्य देना या अपने लक्ष्य तक पहुचना

Tuesday, August 21, 2018

इंतज़ार करते है

ना कोई सीमा है कि तुम्हे कितना प्यार करते है
वक़्त का तुम्हारे हर वक़्त इंतज़ार करते है
शायद मुझ से जरूरी कोई इस वक़्त होगा
हमभी हो जरूरी इसका इंतज़ार करते है
तुम्हारी ख्वाहिशो में भी हो मेरा चेहरा
हम तुम्हारी ख्वाहिश बार बार करते है
तुम भी पल दो पल हमे याद कर लो
हम तो हर पल तुम्हारा दीदार करते है
हमे भी अहमियत दी सको तुम थोड़ी
हम तो तुम्हे सबसे अजीज करार करते है
तुम भी जी लो कुछ पल मेरे लिए
तुम्हे अपनी जिंदगी से ज्यादा प्यार करते है
देख कर तुमको जी सके ये जिंदगी
तुम सदा पास ही रहो इसका इंतजार करते है

Sunday, August 19, 2018

न रोकेगे तुमको

यु तो नहीं बांधा है हमने उनको 
पर फिर अगर बंधन महसूस होता हो 
साथ  सदा देने का वादा था अपना 
ये साथ अगर अब जकड़न महसूस होता हो 

तो न रोकेगे  तुमको दूर जाने से 
तुम्हारी ही ख़ुशी मेरी ख़ुशी होगी 
तुम्हे मिल जाये शायद कही रौनक 
चाहे मेरी जिंदगी में न कोई रौशनी होगी 

सिर्फ प्यार के बदले में प्यार था चाहा 
जहा तक हो सके तुम्हारा साथ था चाहा 
गर इस मोड़ के बाद तुम्हारी राहे है जुदा 
फिर किसी मोड़ पास मिले ये साथ है चाहा 


Saturday, August 18, 2018

खुद को

यू अश्को आंखों में कई बार छुपा लेती हूं मैं
धीरे से खुद को अपनी बात बता देती हूं मैं
हर कदम मिलेगा न कोई हमसफर हमको
इसी लिए खुद को हमसफर बना लेती हूं मैं

जब दिल मे हलचल सी उठने लगती है
आंखों गुमसुम सी रातो में जगती है
कुछ बातों का अहसासों तूफान धड़कन में
अपनी एक कहानी अनकही सी लगती है

ऐसी किसी बात को शब्दों में बुनकर
किसी पन्ने पर कविता में रचा देती हूं मैं
जो कह न सकी जो कोई सुन न सका
वो उन शब्दों में खुद को सुना देती हूं मैं

Friday, August 17, 2018

अटल रहते है

जीवन मृत्यु अखंड सत्य है
एक दिन तो सबको जाना है
फिर भी आंखों में  अश्रू
मुश्किल है अंतिम विदाई दे पाना

एक पथ बनाया था उन्होंने
गर कुछ दूर भी उस पर चल पाए
जिस देश का देखा था सपना
वैसा हम देश बदल पाए

वो लौट के अब ना आएंगे
पर अमर लोग कहाँ मरते है
उनके आदर्शों का दिशा दिखा कर
सबके दिलों में अटल रहते है

Thursday, August 16, 2018

तुम में

कुछ तो जादू है तुममे
जब तुम पास होते हो
बस मुस्कुराहट होठो में होती है
बस मुहब्बत दिल मे होती है

कोई सागर है तुम्हारी आँखों मे
जिसमे एक पल भी देखो तो
इन आँखों मे कभी डूब जाती हूँ
कभी सब पार कर जाती हूँ

कुछ तो हुनर है पास तेरे
जब तुम सुन रहे हो मेरी बातें
तो जाने कैसे सब कहती जाती हूँ
हर अनकही बातेँ तुम्हे बताती हुँ

कर्म

ये शरीर कभी मिट जाए गा
धु धु कर के जल जाएगा
पर कर्म यही रह जाता है
उसको न मिटा कोई पायेगा

न नाम से कोई याद रहे
ये कर्म ही तो नाम देता है
सादिया जिस को स्मरण कर
ऐसा कर्म ही बना देता है

कर्म ही पुण्य देता है
कर्म ही पाप कहलाता है
कर्म पल पल जुड़ कर
जीवन अध्याय बनता जाता है

आज अगर आंखों में आंसू है
तुम्हारे दुनिया ये जाने पर
यू जिये थे तुम अपना जीवन
कर्म रहा यही हमारे मिट जाने पर

Monday, August 6, 2018

इश्क़ क्या है

इश्क़ की परिभाषा क्या है ये ना समझना चाहा
इश्क़ की आरजू क्यों है ये ना कहना चाहा

एक सुकून एक अपनापन है तुम्हारे साथ
शायद ये ही इश्क़ है इबादत है
सब ख्वाहिशे जो पास तुम्हारे पूरी हो जाती है
जब दिल मिले तो बस ये ही मुहब्बत है

बंद आखो में तुम्हारा दीदार हम करते है
मिलन की घड़ियां गिनते रहते है
तुम्हारी मुस्कान काफ़ी मेरी मुस्कानों के लिए
अकेले में भी तुम्हारी हर बात याद करते है

जो पल पल दिल को महसूस होता है
जो मन सब अनकही भी तुमसे कहता है
न साथ जीने मरने की कसमें है
फिर हर सांस में नाम तुम्हारा होता है