जीवन मृत्यु अखंड सत्य है
एक दिन तो सबको जाना है
फिर भी आंखों में अश्रू
मुश्किल है अंतिम विदाई दे पाना
एक पथ बनाया था उन्होंने
गर कुछ दूर भी उस पर चल पाए
जिस देश का देखा था सपना
वैसा हम देश बदल पाए
वो लौट के अब ना आएंगे
पर अमर लोग कहाँ मरते है
उनके आदर्शों का दिशा दिखा कर
सबके दिलों में अटल रहते है
No comments:
Post a Comment