Tuesday, August 21, 2018

इंतज़ार करते है

ना कोई सीमा है कि तुम्हे कितना प्यार करते है
वक़्त का तुम्हारे हर वक़्त इंतज़ार करते है
शायद मुझ से जरूरी कोई इस वक़्त होगा
हमभी हो जरूरी इसका इंतज़ार करते है
तुम्हारी ख्वाहिशो में भी हो मेरा चेहरा
हम तुम्हारी ख्वाहिश बार बार करते है
तुम भी पल दो पल हमे याद कर लो
हम तो हर पल तुम्हारा दीदार करते है
हमे भी अहमियत दी सको तुम थोड़ी
हम तो तुम्हे सबसे अजीज करार करते है
तुम भी जी लो कुछ पल मेरे लिए
तुम्हे अपनी जिंदगी से ज्यादा प्यार करते है
देख कर तुमको जी सके ये जिंदगी
तुम सदा पास ही रहो इसका इंतजार करते है

No comments: