Sunday, August 19, 2018

न रोकेगे तुमको

यु तो नहीं बांधा है हमने उनको 
पर फिर अगर बंधन महसूस होता हो 
साथ  सदा देने का वादा था अपना 
ये साथ अगर अब जकड़न महसूस होता हो 

तो न रोकेगे  तुमको दूर जाने से 
तुम्हारी ही ख़ुशी मेरी ख़ुशी होगी 
तुम्हे मिल जाये शायद कही रौनक 
चाहे मेरी जिंदगी में न कोई रौशनी होगी 

सिर्फ प्यार के बदले में प्यार था चाहा 
जहा तक हो सके तुम्हारा साथ था चाहा 
गर इस मोड़ के बाद तुम्हारी राहे है जुदा 
फिर किसी मोड़ पास मिले ये साथ है चाहा 


No comments: