Thursday, August 16, 2018

तुम में

कुछ तो जादू है तुममे
जब तुम पास होते हो
बस मुस्कुराहट होठो में होती है
बस मुहब्बत दिल मे होती है

कोई सागर है तुम्हारी आँखों मे
जिसमे एक पल भी देखो तो
इन आँखों मे कभी डूब जाती हूँ
कभी सब पार कर जाती हूँ

कुछ तो हुनर है पास तेरे
जब तुम सुन रहे हो मेरी बातें
तो जाने कैसे सब कहती जाती हूँ
हर अनकही बातेँ तुम्हे बताती हुँ

No comments: